फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनएच-152डी पर दो ट्रकों की टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
28जेएनडी26-152डी पर हुए सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। स्रोत राहगीर
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के किलाजफरगढ़ गांव के पास एनएच-152डी पर मंगलवार रात दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि परिचालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात को एक ट्रक राजस्थान से पंजाब की तरफ जा रहा था। चालक ने ट्रक की रफ्तार किलाजफरगढ़ टोल प्लाजा के पास धीमी कर दी। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में टक्कर मारने वाला ट्रक चालक 51 वर्षीय राजस्थान निवासी द्वारिका गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

वहीं ट्रक में सवार परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एंबुलेंस की सहायता से जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर जुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।
वर्जन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।- विक्रम सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें