फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मथुरा-पलवल ट्रैक पर मरम्मत कार्य से दो ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
फोटो 05जेएनडी03-रेलवे स्टेशन उचाना पर खड़ी फिरोजपुर से आने वाली छिंदवाड़ा एक्सप्रेस। संवाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
जींद। आगरा मंडल के मथुरा-पलवल रेलखंड पर मथुरा और भूतेश्वर स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य के चलते जींद से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 20424 फिरोजपुर कैंट-सिवनी एक्सप्रेस दस अक्तूबर को अपने निर्धारित दिल्ली सफदरजंग-मथुरा-आगरा मार्ग के बजाय गाजियाबाद-आगरा मार्ग से संचालित होने की सूचना है। वहीं, ट्रेन नंबर 16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस को नौ अक्तूबर को रास्ते में करीब 40 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
ट्रेन नंबर 20424 रोजाना सुबह 4:10 बजे फिरोजपुर कैंट से रवाना होकर फरीदकोट, कोटकपूरा, बठिंडा, मानसा, बुढलाडा, जाखल और टोहाना होते हुए सुबह 8:23 बजे नरवाना पहुंचती है। दो मिनट ठहराव के बाद उचाना होते हुए 8:56 बजे जींद पहुंचती है।
विज्ञापन

इसके बाद रोहतक, बहादुरगढ़, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा और आगरा होते हुए आगे सिवनी जाती है। दस अक्तूबर को रूट में बदलाव के कारण इसके यात्रियों को निर्धारित मार्ग से अलग होकर सफर करना पड़ेगा।
इसी तरह ट्रेन नंबर 16032 कटरा से रात करीब 10:30 बजे रवाना होकर जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, धुरी, संगरूर, जाखल और टोहाना होते हुए नरवाना पहुंचती है। नरवाना के बाद उचाना और बरसोला होते हुए करीब 10:42 बजे जींद आती है।
जींद से रोहतक, नई दिल्ली, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी और भोपाल होते हुए चेन्नई जाती है। इसे रास्ते में 40 मिनट रोककर चलाए जाने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो सकती है।

वर्जन
मथुरा-भूतेश्वर के बीच मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों के डायवर्ट या देरी से चलने संबंधी आधिकारिक नोटिफिकेशन अभी नहीं मिला है। जैसे ही नोटिफिकेशन आएगा उसके अनुसार समयसारिणी अपडेट करवा दी जाएगी। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें