27जेएनडी19 : दुकानदारों से बातचीत करते हुए विधायक के शहरी प्रतिनिधि सतपाल अत्री। स्रोत: दुकानदा
- फोटो : सांकेतिक
उचाना। नगर पालिका क्षेत्र में 50 लाख रुपये की लागत से दो शौचालय बनवाएं जाएगें। दुकानदारों की पुरानी मांग थी कि शौचालय का निर्माण करवाया जाए।
सोमवार को दुकानदार शौचालय बनवाने की मांग को लेकर डाकघर के पास एकत्रित हुए। वहां पर पर विधायक के प्रतिनिधि सतपाल अत्री पहुंचे। दुकानदारों के साथ नगर पालिका सचिव अशोक डांगी ने बातचीत की।
उन्होंने बताया कि एक शौचालय का काम उचाना कलां में पशु अस्पताल के पास लितानी रोड पर चल रहा है। बाजार के लोग जहां भी शौचालय बनवाने के लिए जगह तय करेंगे वहां शौचालय बनवा दिया जाएगा।
दुकानदारों ने बताया कि लितानी रोड, रेलवे रोड, लाल चौक, डाकघर रोड पर कोई शौचालय नहीं है। यहां शहर के प्रमुख बाजार है। यहां आस-पास के गांवों से ग्रामीण, महिलाएं खरीदारी के लिए आती है।
सतपाल अत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द नगर पालिका जो दुकानदार बताएंगे उस जगह पर शौचालय बनवाने का काम करेंगी। शौचालय नहीं होने से विशेषकर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जो शौचालय नगर पालिका बनाएगी वो महिलाओं, पुरुष के अलग-अलग शौचालय बनेंगे।