फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 40 लाख रुपये की लागत से होगा शहर की दो गलियों व ग्रीन बेल्ट का सुधार

Sun, 20 Jul 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी14: नगर परिषद कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
जींद। शहर के सुधार के लिए नगर परिषद लगातार काम कर रही है। इसके चलते अब दो गलियों और एक ग्रीन बेल्ट का सुधार किया जाएगा। इन कार्यों पर नप लगभग 40 लाख रुपये की राशि खर्च करेगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इन कार्यों के लिए लगाए गए टेंडरों की अगले सप्ताह बिड खुलेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद शहर की टूटी गलियों, पार्क व ग्रीन बेल्ट के सुधार के लिए लगातार काम कर रही है। शहर के वार्ड 31 में टूटी हुई गली की शिकायत नप को मिली थी। इसको गंभीरता से लेते हुए नप ने इसका एस्टीमेट तैयार कराया और अब गली निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह गली एसटीपी से शुरू होकर प्रदीप ढुल के मकान तक बनाई जाएगी। इस पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च होंगे।
इसके अलावा रामबीर कॉलोनी में राजकीय हाई स्कूल से रवि चोपड़ा के मकान तक गली का निर्माण होगा। इस पर लगभग साढ़े छह लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं शहर की डिफेंस कालोनी में मकान नंगर 4021 से 4025 और 3955 मकान नंबर तक ग्रीन बेल्ट का सुधार किया जाएगा। फिलहाल यह ग्रीन बेल्ट बदहाल है।
विज्ञापन

इसको लेकर कॉलोनीवासियों ने कई बार पार्षद व चेयरपर्सन से मांग की थी। अब इसका एस्टीमेट तैयार कराकर नप ने लगभग पौने 14 लाख रुपये का टेंडर लगाया है ताकि लोगों को बेहतर ग्रीन बेल्ट उपलब्ध कराई जा सके। इन सभी कार्यों के लगे टेंडर की ऑनलाइन बिड अगले सप्ताह खोल दी जाएगी। इसके बाद एक महीने में यहां पर काम शुरू होगा ताकि शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
-
शहर की जो भी गलियां टूटी हैं व ग्रीन बेल्ट बदहाल है। उनके सुधार के लिए भी नप लगातार प्रयासरत है। शहर की किसी भी गली को टूटी हुई नहीं रहने दिया जाएगा। फिलहाल तीन कार्यों के लिए लगभग 40 लाख रुपये खर्च होंगे। इनका टेंडर लगवा दिया गया है। एक माह के अंदर इन सभी पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें