फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 ग्राम अफीम के साथ दो नशा तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। पुलिस की अपराध शाखा ने नरवाना टोल प्लाजा के पास से कार सवार दो युवकों को 500 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जींद जिले के सुदकैन कलां गांव निवासी फूल कुमार व कैथल के अर्जुन नगर निवासी रामकुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि सीआईए नरवाना की एक टीम एएसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में हिसार रोड बाईपास पर गश्त कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि फूल कुमार और रामकुमार नशीले पदार्थ की तस्करी करते हैं और दोनों आज अपनी कार में अफीम लेकर दनौदा की तरफ से आने वाले हैं। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों की सूचना देकर नरवाना टोल प्लाजा के पास टीम तैनात की गई। कुछ देर बार बताई गई कार जब पहुंची तो सीआईए टीम ने कार सवार दोनों व्यक्तियों को काबू कर लिया। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी के रूप में एक्सईएन महावीर हुड्डा को बुलाया गया। उनकी हाजिरी में आरोपियों व कार की तलाशी ली तो कार के डैशबोर्ड से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। सीआईए टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें