फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बालाजी जयंती देवी मंदिर से दो चांदी के मुकुट, बांसुरी व चांदी की पायल चोरी

Fri, 31 May 2024 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खेमनगर स्थित बालाजी जयंती देवी मंदिर से दो चांदी के मुकुट, दो चांदी की बांसूरी, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी के कड़े, एक सोने की नथ व 35 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। शहर थाना पुलिस ने मंदिर के पुजारी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में मंदिर के पुजारी पंकज कौशिक ने बताया कि 29 मई की रात को अज्ञात लोगों ने मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अंदर से दो चांदी के मुकुट, दो चांदी की बांसुरी, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी के कड़े, एक सोने की नथ व 35 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह उस समय लगी जब वह पूजा अर्चना के लिए उठे तो मंदिर का गेट खुला मिला और अंदर से सोने चांदी के जेवरात गायब मिले। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें