सफीदों। कपड़ा खरीदने गई दो सगी बहनें अपने चार बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। सदर थाना सफीदों पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जून को उसकी 26 और 22 बेटी अपने चार बच्चों के साथ सफीदों बाजार से कपड़ा खरीदने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन दोनों लौटकर नहीं आईं। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। सदर थाना सफीदों पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद