फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो सगे भाइयों पर पेचकस से हमला, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
15जेएनडी07-मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में उपचाराधीन गुरमीत। स्रोत परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव हमीरगढ़ में युवकों ने दो सगे भाइयों पर पेचकस से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में गांव के ही संदीप उर्फ काला और राजीव उर्फ राजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
हमीरगढ़ निवासी गुरमीत ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 13 दिसंबर को वह नरवाना से बाइक पर गांव हमीरगढ़ आए थे। गांव के ही संदीप उर्फ काला और राजीव उर्फ राजा शराब पिए हुए थे। उन्होंने उनको रोक लिया और पेचकस से हमला कर दिया। पेचकस उनका फेफड़े में जा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाया तो भाई राहुल भी आ गया। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया और हमलावर मौके से भाग गए। दोनों घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया।
जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें