20जेएनडी13-जयंती देवी मंदिर में सजे शिवालय की फोटो। स्रोत श्रद्धालु
जींद। शिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालय सजने लगे हैं। पर्व के दिन भोले भक्तों के प्रसाद के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू होने लगी है। पर्व के दिन हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले भोले भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपनी धार्मिक यात्रा को पूर्ण करते हैं। जींद के महाभारत कालीन जयंती देवी मंदिर में जहां श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही रुद्राभिषेक कार्यक्रम चल रहे हैं।
वहीं शिवरात्रि पर्व को लेकर भव्य भंडारा लगाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर भोले भक्तों और व्रतधारियों के लिए दो क्विंटल साबुत दाने की खीर का प्रसाद तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांवड़िये के लिए मंदिर परिसर में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। शिवरात्रि पर्व पर भोले भक्तों की बड़ी संख्या के आगमन के लिहाज से श्रद्धालुओं ने व्यापक तैयारी की हुई है। यह पूजा रात्रि के चार प्रहरों में की जाती है और विशेष मंत्रों का जाप कर महादेव को प्रसन्न किया जाता है। इस वर्ष सावन शिवरात्रि 23 जुलाई के दिन मनाई जाएगी।