फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुत्ते के दो पिल्ले मृत मिले, तेंदुए के आने की फैली अफवाह

Sun, 17 Nov 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी34: जांच करते हुए पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस तथा वन्य प्राणी विभाग की रेस्क्यू टीम।
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा मंडी क्षेत्र में कुत्ते के दो पिल्लों के मृत पाए जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए ने इन पर हमला किया है। सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस तथा वन्य प्राणी विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सर्च अभियान में ऐसा कुछ नहीं मिला। फिलहाल वन्य प्राणी विभाग तथा पुलिस इलाके पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


पिल्लूखेड़ा मंडी की पीएनबी वाली गली में शनिवार को कुत्ते के दो बच्चे मृत व एक घायल मिला। पिल्लों तथा घायल बच्चे की गर्दन पर दांत गड़ाने के निशान ते। इसके साथ तेंदुआ होने की अफवाह फैल गई। सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वन्य प्राणी टीम को बुलाया। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला, लेकिन उसमें तेंदुआ नही दिखाई दिया। इसके साथ हिसार वन्य प्राणी विभाग की रेस्क्यू टीम भी मौके पहुंच गई। टीम तथा पुलिस ने लगभग पांच घंटे तक इलाके को खंगाला, लेकिन देंतुए की कोई उपस्थिति नहीं पाई। वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक मनबीर खटकड़ ने बताया कि दो कुत्ते के पिल्ले मृत मिले हैं। गर्दन पर दांतों के निशान हैं। सीसीटीवी कैमरे में भी कुछ नहीं दिखाई दिया है। जो पद चिह्न मिले हैं वह बंदर तथा कुत्तों के हैं।

16जेएनडी34: जांच करते हुए पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस तथा वन्य प्राणी विभाग की रेस्क्यू टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें