फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो प्राचार्यों को मिलेगा ग्लोबल रोल मॉडल अवॉर्ड

Thu, 14 Aug 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए नरवाना क्षेत्र के दो प्राचार्यों का चयन ग्लोबल रोल मॉडल अवॉर्ड के लिए किया गया है। राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से शुरू किए गए एक्सप्लोर इंडिया अभियान के तहत यह सम्मान पांच अक्तूबर 2025 को श्रीनगर में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। राह क्लब नरवाना के अध्यक्ष प्रदीप नैन ने बताया कि चयनित हस्तियों में चंद्रशेखर आजाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल दनौदा के निदेशक राजाराम शर्मा और दून पब्लिक स्कूल हथो की प्राचार्या रानी कौशिक का नाम शामिल है। इन दोनों हस्तियों को शिक्षा व समाज सेवा में सराहनीय योगदान के लिए ये अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें