14जेएनडी36-तिरंगा यात्रा में शामिल डीसी मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अधिकारी। स्रोत : प्रशासन
जींद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। तिरंगा यात्रा रानी तालाब से शुरू होकर शहीदी स्मारक पर सम्पन्न हुई। डीसी ने कहा कि हमें अपने अमर शहीदों पर गर्व है जिनकी बदौलत हम आज खुली फिजा में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर एएसपी सोनाक्षी सिंह, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीएमसी सुरेंद्र दून, गौरव भारद्वाज, टेकराम कंडेला भी मौजूद रहे। संवाद