फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जापान में होने वाली एशियन लैक्रोस चैंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ियों का हुआ चयन

Wed, 19 Feb 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी57: रविंद्र।
विज्ञापन
जींद। जापान में होने वाली एशियन लैक्रोस चैंपियनशिप के लिए जींद के दो खिलाड़ियों का भारतीय टीम में हुआ चयन हुआ है। जापान के शहर ओकिनावा में आयोजित होने वाली एशियन ओपन लैक्रोस चैंपियनशिप में जिले से रवींद्र कुमार व नितिन का चयन हुआ। यह प्रतियोगिता 20 से 23 फरवरी तक ओकिनावा (जापान) में आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन

लैक्रोस संघ के महासचिव राजपाल रेढू ने बताया कि सात से नौ फरवरी को उदयपुर, राजस्थान में आयोजित हुई नेशनल प्रतियोगिता में इन दोनों खिलाड़ियों ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर अच्छा प्रदर्शन किया और हरियाणा को स्वर्ण और कांस्य पदक दिलाया था। इस प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति ने इन दोनों खिलाड़ियों का एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय लैक्रोस टीम में चयन किया। उन्होंने बताया कि ये दोनों खिलाड़ी रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी, जींद में प्रशिक्षण लेते है। इस उपलब्धि पर रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी के चेयरमैन श्री जितेंद्र बांगर ने दोनों खिलाड़ियों व कोच राजपाल रेढू को बधाई दी। लैक्रोस एसोसिएशन जींद के प्रधान शेखर रेढू ने खिलाड़ियों का और कोच राजपाल रेढू का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

18जेएनडी57: रविंद्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें