फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत

Thu, 08 May 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी31-हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। मालवी गांव के पास मंगलवार रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात मालवी गांव निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र बाइक पर सवार होकर गांव से जुलाना की ओर जा रहा था। इस दौरान सामने से मालवी गांव निवासी 23 वर्षीय रमेश, सौरभ, अंकित और सावन एक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। देशखेड़ा पावर हाउस के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई।
टक्कर में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया जहां पर चिकित्सकों ने सुरेंद्र और रमेश को मृत घोषित कर दिया वहीं सौरभ, अंकित और सावन को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन






सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया जहां पर चिकित्सकों ने दोनों बाइक चालकों को मृत घोषित कर दिया। घायलों को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन


-बलवान सिंह, पुलिस जांच अधिकारी जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें