जींद। भगत सिंह काॅलोनी में दोनों लोगों ने युवती से अश्लील हरकत की। विरोध करने पर युवती के साथ गाली-गलौज की। शहर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शहर की एक कॉलोनी निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉलोनी के ही सोहनपाल ने उसके साथ अश्लील हरकत की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी की मां उसके साथ गाली गलौज करने लगी। पुलिस ने इस मामले में सोहनपाल और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। संवाद