फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से साढ़े 19.20 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 02 Jan 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में 17.70 लाख और दूसरे मामले में 1.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। दोनों मामलो में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सफीदों निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दुकान पर वार्ड-17 निवासी ईशु और उसके पिता संजय शर्मा का आना जाना था। दोनों ने उसे विश्वास दिलवाया कि वह उसके बेटे प्रवीन कुमार को अमेरिका में विजा लगवाकर भेज देंगे। इसमें करीब 42 लाख रुपये खर्च आएगा। उसके बाद इशु ने उसके बेटे का पासपोर्ट, फोटो व अन्य दस्तावेज ले लिए। इसके बाद 30 अगस्त 2024 को इशु उनकी दुकान पर आकर 15 लाख रुपये ले गया और विजा लगने की बात कही। इसके बाद विदेशी करंसी को बदलवाने के नाम पर दो लाख 70 हजार रुपये मांगे। इसके बाद उसने उसके बेटे को दिल्ली ले जाकर पासपोर्ट और 500 डॉलर एयरपोर्ट पर दिए। एयरपोर्ट पर जाने के बाद तकनीकी कारणों का हवाला देकर टिकट रद्द होने की बात कही और वापस बुला लिया। इसके बाद न तो उनके रुपये वापस दिए और न ही उसके बेटे को अमेरिका भेजा। पुलिस ने इस मामले में बाप-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिसकर्मी से दो लाख लिए, 50 हजार रुपये ही लौटाए
शिव कालोनी सफीदों निवासी मेजर सिंह ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस एएसआई के पद पर कार्यरत है। उसकी मुलाकात गांव ढाठरथ निवासी रामनारायण शर्मा उर्फ सेठी से हुई थी। सेठी ने उसको बताया कि उसका जानकार युवाओं को विदेश भेजता है। उन्होंने पहले भी युवाओं को मुंबई निवासी जोगिंद्र ओबान के माध्यम से विदेश भिजवाया है। रामनारायण ने उसकी बात जोगिंद्र ओबान से फोन पर करवाई थी। इस पर उसने लड़के सतनाम सिंह को 15 लाख रुपये में विदेश भेजने की बात की। उसने कहा कि वह उसके बेटे को 25 मार्च 2023 तक अमेरिका भेज देगा। रामनारायण शर्मा उर्फ सेठी व जोगिंद्र ओबान की बातों में आकर उसने जोगिंद्र ओबान के खाते में दो लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद वह उसके बेटे को अमेरिका नहीं भेज सका। इसके बाद आरोपियों ने 50 हजार रुपये मई 2023 में वापस लौटा दिए, लेकिन बाकी की राशि डेढ़ लाख रुपये नहीं दिए। अब आरोपी रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें