फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चोरी करने के आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
जींद। उचाना में 27 जून की रात को मकान से जेवरात और नकदी चोरी करने के मामले में सीआईए स्टाफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के जोधपुर कैंचिया और मुक्तसर जिले के गांव मलोट शहर के पटेल नगर निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर उनसे 157.77 ग्राम सोना और 74.64 ग्राम चांदी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


उचाना मंडी निवासी अमित ने 28 जून को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि देव सिंह कॉलोनी, उचाना में उनका मकान है। 27 जून की रात को चोर घर में घुसकर तिजोरी में रखे पांच लाख रुपये, 30 तोले सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात तथा अन्य सामान चोरी कर लिए थे। इस शिकायत पर उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच सीआईए स्टाफ जींद को सौंपी गई थी। सीआईए ने सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को काबू कर वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उनको पुलिस रिमांड भेज दिया गया। सीआईए स्टाफ इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से 157.77 ग्राम सोना और 74.62 ग्राम चांदी बरामद कर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें