फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रंग फैक्टरी में आगजनी से झुलसी दो और महिलाओं की मौत, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2026 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी27: कमलेश।
विज्ञापन
जींद। सफीदों की भाट कॉलोनी स्थित अवैध रंग फैक्टरी में लगी आग में झुलसी दो और महिला मजदूरों की सोमवार देर रात मौत हो गई। मंगलवार को गीता कॉलोनी निवासी कमलेश (55) पत्नी रमेश ने पीजीआई रोहतक में सुबह करीब साढ़े सात बजे और सिंघपुरा निवासी राजबाला (50)पत्नी रामेहर सैनी ने पानीपत के निजी अस्पताल में सुबह करीब 11 बजे दम तोड़ दिया। अब हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नाै हो गई है। इधर, पुलिस ने हादसे में नामजद चार आरोपियों में से मंगलवार को दूसरे आरोपी रामकरण को भी गिरफ्तार कर लिया। सफीदों निवासी रामकरण मुख्य आरोपी राकेश का चाचा है। देविंदर और सत्यनारायण अभी पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


सात मार्च को सफीदों में अवैध रूप से संचालित रंग बनाने की फैक्टरी में अचानक आग लग गई थी। उस समय फैक्टरी में कई महिला मजदूर काम कर रही थीं। हादसे में सफीदों निवासी पूजा, पिंकी, गुड्डी और ऊषा की पहले दिन मौत हो गई थी, जबकि सरिता और धनपति ने पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया था। इसके बाद सोमवार को ममता ने भी उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया। अब दो और माैतों के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। वार्ड नंबर 11 निवासी कमलेश के घर पर मंगलवार सुबह से ही शोक व्यक्त करने वालों की भीड़ लगी रही। सदर थाना सफीदों के प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि आगजनी में झुलसी दो और महिलाओं की मौत हो गई है।
बाक्स
अवैध फैक्टरियों पर प्रशासन का शिकंजा
सोए रहे प्रशासन ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान लाइसेंस नहीं मिलने पर दो फैक्टरियों को मंगलवार को सील कर दिया। बंद पड़ीं दो फैक्टरियों के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया। इससे पहले तीन अवैध फैक्टरियों को पहले ही सील किया जा चुका है। अब तक कुल पांच फैक्टरियों को सील किया जा चुका है।
विज्ञापन


अवैध फैक्टरियां कानून का उल्लंघन करने के साथ-साथ आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बनती हैं। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जहां भी अवैध फैक्टरी चलने की सूचना मिलेगी, वहां तुरंत जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।-पुलकित मल्होत्रा, एसडीएम।
विज्ञापन

10जेएनडी27: कमलेश।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें