फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डेंगू के दो और मरीज मिले, जिले में आंकड़ा 73 पहुंचा

Fri, 07 Nov 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी07: स्वास्थ्य कर्मी लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाने के लिए पानी की टंकी में लारवा की
विज्ञापन
जींद। जिले में वीरवार को डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। डेंगू से संक्रमित मरीजों की संख्या अब जिले में 73 पर पहुंच गई है। लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन दो से तीन मामले डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इसमें वीरवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार जुलाना से 22 वर्षीय युवती, निर्जन से 29 वर्षीय युवक डेंगू से संक्रमित मिले।
जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं उनके आसपास के क्षेत्रों में फॉगिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके परिवार व आसपास में बुखार से पीड़ितों के रक्त के सैंपल भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अगर इस पर अभी नियंत्रण नहीं हुआ तो यह आंकड़ा खतरनाक स्तर पर जा सकता है। इसको गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि इसकी गति पर नियंत्रण पाया जा सके।
डेंगू के मामले पहले शहर की कॉलोनियों में ज्यादा आ रहे थे लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्र में भी आए दिन डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। इसको लेकर प्रतिदिन 10 से 15 लोगों को लार्वा मिलने व उनके आसपास बेहतर साफ सफाई नहीं मिलने पर नोटिस भी दिए जा रहे हैं।
जिले में लोगों को डेंगू व मलेरिया से जागरूक करने के लिए 200 से ज्यादा टीम शहर की कॉलोनियों व गांवों में जागरूकता के लिए अभियान चला रही है।
वर्जन
जिले में अब तक डेंगू के 73 केस आए हैं। इनकी रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों की लापरवाही के कारण डेंगू का लार्वा बनता है। हर व्यक्ति को अपने आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए ताकि इससे बचा जा सके।-डॉ. बिजेंद्र ढांडा, नोडल अधिकारी मलेरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें