फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में डेंगू के दो नए केस और मिले, आंकड़ा 101 पहुंचा

विज्ञापन
26जेएनडी18: बिरौली गांव में स्वास्थ्यकर्मी जितेंद्र सैनी ग्रामीणों को डेंगू से बचाने के लिए जाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को दो नए डेंगू पॉजिटिव मामले सामने आए। अब तक डेंगू मरीजों आंकड़ा 101 पहुंचा गया है।
घिमाना गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग और शहर की आश्रम बस्ती निवासी 13 वर्षीय बच्ची में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों को बुखार, कमजोरी और शरीर दर्द की शिकायत के बाद जांच के लिए लाया गया था। जहां रैपिड और एलाइजा टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की ओर से जिले में 200 से ज्यादा टीमें शहरी इलाकों में घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। इन टीमों में आशा वर्कर, मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर व मेडिकल स्टाफ शामिल हैं।
अब तक हजारों घरों में लार्वा-रोधी दवा और फॉगिंग भी करवाई जा चुकी है। जागरूकता बढ़ाने के लिए विभाग स्कूलों, बाजारों, कॉलोनियों और पंचायतस्तर पर मुनादी, पोस्टर, स्वास्थ्य वार्ता और ब्रीफिंग के माध्यम से लोगों को सचेत कर रहा है।
विज्ञापन

मलेरिया नोडल अधिकारी ने बताया कि डॉ. बिजेंद्र ढांडा डेंगू के लक्षण दिखने पर स्वयं दवा लेने के बजाय विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। सामूहिक सतर्कता और साफ-सफाई ही डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण हो सकता है। इसमें हर व्यक्ति को अपना सहयोग करना चाहिए ताकि डेंगू के बढ़ते मामलों को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें