फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनूपगढ़ में जानलेवा हमले के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 24जेएनडी10-पुलिस गिरफ्त में फायरिंग करने के मामले में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। अनूपगढ़ गांव में जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपी अनूपगढ़ निवासी मनोज और विक्की को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब दोनों नए आरोपियों से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

अनूपगढ़ निवासी रामराजी ने एफआईआर में बताया था कि दो सितंबर को वह गांव जामनी निवासी कृष्ण के साथ खेत में गया था। इसी दौरान क्रेटा गाड़ी में सवार होकर अमन, बिट्टू उर्फ नन्हा, अंकित और जसबीर उर्फ शूटर वहां पहुंचे। आरोप है कि गाड़ी से उतरते ही उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीछा कर फायरिंग करने के दौरान जयदीप और रोहित को गंभीर चोटें आई थीं।
सदर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिट्टू उर्फ नन्हा, अमन निवासी धनखड़ी, अंकित निवासी शामलो कलां और जसबीर उर्फ शूटर निवासी कालवा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद किए गए थे। अमन से 32 बोर का देसी पिस्तौल और दो कारतूस तथा बिट्टू से 30 बोर का देसी पिस्तौल बरामद किया गया था। चारों आरोपियों को अदालत के आदेश पर जिला जेल भेजा जा चुका है।
र्जन
पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो मनोज और विक्की का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। -मनीष कुमार, प्रभारी, सदर पुलिस थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें