फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में क्रूरता की हद: लोहे की जंजीरों से बांध डंडे और बेल्ट से पीटा, रहम की भीख मांगते रहे मासूम

Wed, 29 Oct 2025 06:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

गांव मुआना में दो नाबालिग बच्चों पर चोरी का आरोप लगाकर उनका अपहरण किया। फिर उनको बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफीदों क्षेत्र के गांव मुआना में दो नाबालिग बच्चों पर चोरी का आरोप लगाकर उनका अपहरण किया। फिर उनको बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


लोहे की जंजीर से बांधकर की पिटाई 

मुआना निवासी महिला पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अक्तूबर को उसका पति कृष्ण मजदूरी करने के लिए गया था। वह घर पर काम कर रही थी। उनका 13 साल का बेटा घर पर था। सुबह करीब सात बजे गांव का एक शख्स उनके बेटे को बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया। इसके बाद वह मंदिर से एक अन्य 14 वर्षीय किशोर को भी ले गया, जहां उसने इन दोनों बच्चों को लोहे की जंजीर से बांधकर डंडे और बेल्टों से पीटा।

दोनों किशोरों पर मुर्गे और कबूतर चुराने का आरोप 

दोनों किशोरों पर चोरी के आरोप लगाए। उनका कहना था कि दोनों किशोरों ने उनके मुर्गे और कबूतर चुराए हैं। करीब पांच घंटे तक दोनों किशोरों को बंधक बनाकर रखा गया। बाद में डायल 112 को सूचना दी गई और पुलिस दोनों किशोरों को लेकर घर पहुंची। पुलिस ने गांव के ही विजय, सुका और रमेश के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाने और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें