फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में 2 दर्दनाक घटना: फौजी पति की पिस्तौल से निकली गोली पत्नी को लगी; फतेहगढ़ के पास कंटेनर से चालक की मौत

Wed, 30 Apr 2025 11:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

राजस्थान के कोटा निवासी 41 वर्षीय रामकिशन और एक परिचालक अंबाला से राजस्थान की ओर जा रहे थे। जब वह 152 डी पर फतेहगढ़ गांव के पास पहुंचे तो अचानक कंटेनर पलट गया और दोनों नीचे दब गए।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाना क्षेत्र के जैजैवंती गांव में एक फौजी अपनी पिस्तौल की सफाई कर रहा था। उसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो उसकी पत्नी के कंधे में जा लगी। बाद में पत्नी का इलाज जींद,रोहतक व हांसी के अस्पतालों में हुआ। जुलाना थाना पुलिस ने फौजी की पत्नी के बयान में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जैजैवंती गांव निवासी ममता ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उसका पति सुंदर फौज में नौकरी करता है। 14 अप्रैल 2025 को उसका पति पिस्तौल की सफाई कर रहा था, वह भी पास ही बैठी थी। इसी दौरान अचानक पिस्तौल से गोली चल गई, जो उसके कंधे में जा लगी। गोली लगने से वहीं गिर गई। उसका पति सुंदर उसे जींद नागरिक अस्पताल में लेकर गया,जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। लेकिन उसका पति अच्छे इलाज के लिए उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल में लेकर गया। वहां से छुट्टी होने के बाद वह हांसी के एक निजी अस्पताल में दाखिल हुई।

हांसी के अस्पताल से छुट्टी होने के बाद ही वह 29 अप्रैल को पुलिस को अपने बयान दे सकी है। अपने बयान में ममता ने बताया कि गोली चलने का हादसा इतफाक से हुआ था,इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। इसी के साथ ममता के माता-पिता ने भी पुलिस को यही बयान दिया है कि वे भी अपनी बेटी ममता के बयान से सहमत हैं। जुलाना थाना पुलिस द्वारा ममता के बयान मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर
अंबाला नारनौल हाईवे नंबर 152डी पर गांव फतेहगढ़ के पास टायर फटने से कोयले के मिक्सचर से भरा एक कंटेनर हाईवे पर पलट गया, ट्राला पलटने से चालक और परिचालक कंटेनर के केबिन के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वही राहगिरो द्वारा मामले की सूचना जुलाना पुलिस को दी गई।  सूचना मिलने के बाद जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा को बुलाकर  नीचे दबे हुए चालक व परिचालक को बाहर निकाला।

दोनों की गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें जींद के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। राजस्थान के कोटा निवासी 41 वर्षीय रामकिशन और एक परिचालक अंबाला से राजस्थान की ओर जा रहे थे। जब वह 152 डी पर फतेहगढ़ गांव के पास पहुंचे तो अचानक कंटेनर पलट गया और दोनों नीचे दब गए। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और दबे हुए चालक और परिचालक को बाहर निकाला और जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। चिकित्सकों ने चालक रामकिशन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल को रोहतक पीजीआई रैफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें