फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज स्पर्धा में जींद के दो गोल्ड

Mon, 10 Mar 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी15-चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप में भाग लेती यशोदा आर्या। स्
विज्ञापन
जींद। खेल विभाग की ओर से आयोजित ऑल इंडिया सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप 2025 में जींद की कैमिस्ट्री टीचर यशोदा आर्या ने दो गोल्ड जीते हैं। 40 से 50 आयु वर्ग में भाग लेते हुए यशोदा आर्या ने ट्रेडिशनल और रिदमिक पेयर इवेंट में भाग लेते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। प्रतियोगिता में देशभर से 350 महिला-पुरुष भाग ले रहे थे। ओवरऑल ट्रॉफी भी हरियाणा के नाम रही।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-42 में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ऑल इंडिया सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया। इसमें सरकारी विभागों में सर्विसेज कर्मचारी विभिन्न विधाओं में भाग ले रहे थे।
जींद के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कैमिस्ट्री टीचर यशोदा ने ट्रेडिशनल में गोल्ड जीता। इसके बाद रिदमिक पेयर में गुरुग्राम की निधि के साथ मिलकर पेयरिंग में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यशोदा की जीत पर जींद जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा ने भी बधाई दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में डिप्टी डायरेक्टर योगा कोच लख्मीपंत, योगा अधिकारी हिसार मनोज कोच और हरमेश कोच भी साथ रहे। वहीं इसी प्रतियोगिता में पुरुषों के वर्ग में जुलाना के शामलो कलां के प्राचार्य शिवनारायण और एबीआरसी बलराज ने भी 50 से ज्यादा आयु वर्ग में भाग लेते हुए सिल्वर मेडल जीता। यशोदा आर्या ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में हरियाणा के दस गोल्ड और एक सिल्वर मेडल आया है।

09जेएनडी15-चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप में भाग लेती यशोदा आर्या। स्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें