फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनसीसी आर्मी अटैचमेंट कैंप में दो छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन
05जेएनडी18 : छात्राओं को सम्मानित करते हुए कॉलेज स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। अंबाला कैंट में आयोजित 11 दिवसीय एनसीसी आर्मी अटैचमेंट कैंप में एसडी महिला महाविद्यालय की दो कैडेट अंडर ऑफिसर निर्मल और सार्जेंट रोजी ने बेहतर प्रदर्शन किया। कैंप अंबाला कैंट में 21 नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

इसमें सात बटालियन से आए कुल 98 कैडेट्स ने हिस्सा लिया जिनमें से अंडर ऑफिसर निर्मल को कैंप सीनियर की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व कौशल और अनुशासन का प्रमाण है। कैडेट्स के चयन में एनसीसी प्रशिक्षक प्रीति की भूमिका अहम रही। उनके मार्गदर्शन में दोनों कैडेट्स ने कठिन प्रशिक्षण पूरा कर कैंप में उत्कृष्टता दिखाई।
कैंप के दौरान कैडेट्स को सात आर्मी रेजिमेंटस में ले जाकर सैन्य कार्यप्रणाली, आधुनिक हथियारों, टैंक्स, ड्रोन और कारगिल युद्ध में उपयोग हुई तकनीकों से अवगत कराया गया। प्रतिदिन आर्मी ट्रकों में क्षेत्रों का भ्रमण कर कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यशैली को नजदीक से समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान और लेफ्टिनेंट डॉ. नयनदीप ने दोनों कैडेट्स को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें