फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: केएम कॉलेज के पीछे ग्राउंड में भिड़े दो गुट, चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
19जेएनडी31: अस्पताल में घायलों से पूछताछ करते हुए पुलिस।। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। केएम कॉलेज के पीछे स्थित ग्राउंड में वीरवार को दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। हमले में एक गुट के चार युवक घायल हो गए जिनमें एक के पेट में चाकू लगा। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा चौक निवासी 18 वर्षीय अंकुश मोर, मंगलपुर गांव निवासी 20 वर्षीय अभिषेक, हनुमान नगर निवासी 22 वर्षीय विकास और बीरबल नगर निवासी 19 वर्षीय आशीष अपने साथियों के साथ कॉलेज के पीछे ग्राउंड में खड़े थे।
इसी दौरान दीवार फांदकर दूसरे गुट के दर्जनों युवक वहां पहुंच गए। उनके हाथों में लाठी-डंडे थे और आते ही उन्होंने उन पर हमला बोल दिया। हमले में पेट में चाकू लगने से विकास गंभीर घायल हो गया। उसके माथे और हाथ में भी चोट आई है। वहीं अंकुश मोर, अभिषेक और आशीष भी गंभीर घायल हैं।
विज्ञापन

घायल युवकों को उनके साथी तुरंत शहर के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई अग्रोहा रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक युवक वहां से भाग चुके थे। पुलिस को मौके से कोई भी आरोपी नहीं मिला। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी और करीब एक सप्ताह पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते बदला लेने के उद्देश्य से दूसरे गुट ने इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना में कॉलेज का छात्र शामिल नहीं था : प्राचार्य

प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि कॉलेज परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए कई बार प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा चुकी है। अक्सर आउटर लोग दीवार फांदकर अंदर घुस जाते हैं और घटनाओं को अंजाम देते हैं। घटना में शामिल कोई भी युवक कॉलेज का छात्र नहीं था बल्कि सभी बाहरी थे। हमलावर पहले ग्राउंड में लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ कर उनकी दिशा बदल गए ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद उन्होंने पीछे की दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।



बाक्स

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी लेकिन तब तक सभी युवक भाग गए थे। चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिन्हें बाद में अग्रोहा रेफर कर दिया गया। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई बयान दर्ज नहीं कराए गए हैं। बयान मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

–आत्माराम, प्रभारी, सिटी थाना नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें