फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 100 किग्रा डोडा पोस्त के साथ पंजाब के दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी07-पुलिस गिरफ्त में डोडापोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : जेल का निरीक्षण
विज्ञापन
जींद। एवीटी स्टाफ ने नरवाना के पास एक क्विटंल डोडा पोस्त के साथ पंजाब के संगरूर निवासी हरप्रीत सिंह व नरेंद्रपाल को गिरफ्तार किया है। साथ ही गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ इंचार्ज उपनिरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को सूचना मिली कि दो नशा तस्कर गाड़ी खराब होने से खनौरी रोड रेलवे पुल के पास खड़े हैं। उनके पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ डोडा पोस्त है जो किसी दूसरी गाड़ी में लोड करके ले जाने की फिराक में है।
मौके पर पहुंची टीम ने गाड़ी की तलाश करके दो व्यक्तियों को काबू कर लिया। ब गाड़ी की तलाशी ली तो एक क्विंटल डोडा पोस्त बरामद हुआ। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें