जींद। शहर थाना पुलिस ने पशु अस्पताल में महिला वीएलडीए के साथ दो पशु चिकित्सकों के अश्लील हरकत करने पर मामला दर्ज किया है।
उचाना थाना क्षेत्र की वीएलडीए महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शहर थाना इलाके में राजकीय पशु अस्पताल में ड्यूटी है। 30 मई को वह ड्यूटी पर थी। इस दौरान अस्पताल में पशु चिकित्सक डॉ. संजय मुदरा तथा डॉ. वकील सांगवान ने दोपहर के समय उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पशु चिकित्सक डॉ. संजय, डॉ. वकील के खिलाफ अश्लील हरकत करने, धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।