नरवाना। हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर शनिवार को देवीलाल स्कूल के पास बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की व्यवस्था करके घायल को नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचा। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया।
बडनपुर गांव निवासी अनिल ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर गांव से शहर की तरफ आ रहा था। इस दौरान देवीलाल स्कूल के पास स्थित हाईवे क्रॉस करते समय हिसार की तरफ से आ रही एक वरना गाड़ी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जाकर गिहा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच बाइक और गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।