फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो कंडम बसों को बनाया रैन बसेरा, दो कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रेडक्रॉस सोसाइटी और रोडवेज ने दो कंडम रोडवेज बसों को रैन बसेरे के रूप में परिवर्तित किया है। इन बसों में बिस्तर रजाई और अन्य व्यवस्थाएं मौजूद हैं। रोडवेज ने रैन बसेरे के लिए एक बस को बस स्टैंड के अंदर और दूसरी बस रेलवे जंक्शन के नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय के पास खड़ी है।
विज्ञापन

बस स्टैंड व जंक्शन में खड़ी अस्थाई रैन बसेरे की बसों में व्यवस्था के लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रेलवे जंक्शन व बस स्टैंड पर रैन बसेरे की स्थापना से दूरदराज के यात्रियों को राहत मिलेगी। यहां कोई भी निशुल्क ठहर सकता है। रेडक्रॉस के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो आने वाले लोगों का नाम व आधार नंबर दर्ज करेंगे।

रैन बसेरा बनाकर रेडक्रॉस सोसाइटी को सौंपा
रोडवेज ने दो कंडम बसों को अस्थाई रैन बसेरा बनाकर रेडक्रॉस सोसाइटी को सौंपा है। एक बस को बस स्टैंड में और दूसरी बस जींद जंक्शन परिसर में खड़ी है। रात के समय जरूरतमंद यात्री इन अस्थाई रेन बसेरे में विश्राम कर सकेंगे। रेडक्रॉस की ओर से बसों में बिस्तर, तकिया व अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया है। -राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें