फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: 152-डी पर बड़ा सड़क हादसा, ट्रक के नीचे घुसी कार; दो युवकों की मौत

Thu, 05 Mar 2026 02:57 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

152-डी नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक कार ट्रक के नीचे घुस गई जिस कारण दो लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद जिले से गुजर रहे 152-डी नेशनल हाईवे पर बनिया खेड़ा के पास ट्रक के पीछे एक कार घुस गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के शामली के गांव कंडेला निवासी रजनीश ने एफआईआर में बताया कि वह पंचकूला सेक्टर-16 स्थित बिग हैप्पी कंपनी में कार्यरत है। बुधवार सुबह वह अपने साथी 39 वर्षीय मनमोहन निवासी सीसवाल (हिसार), 25 वर्षीय कर्ण मेहरा निवासी नैनीताल (उत्तराखंड) और आकाश निवासी भैंसा, चंदौली, उत्तर प्रदेश के साथ क्रेटा कार में सवार होकर निजी कार्य से दिल्ली जा रहा था। 

सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वे 152-डी नेशनल हाईवे पर जींद के पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में बनिया खेड़ा स्थित जम्मू-कटरा टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो आगे-आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे तेज रफ्तार में चल रही उनकी कार ट्रक के पीछे जा घुसी। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


 राहगीरों की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल जींद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मनमोहन और कर्ण मेहरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसे तथा आकाश की गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पिल्लूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। 

इस मामले में जांच अधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक नंबर और चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें