फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गो तस्करी के लिए ले जाई जा रही दो गायों को कराया मुक्त

Thu, 28 Dec 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी33-पुलिस को लिखी शिकायत दिखाते संगठन सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। जयति-जयति हिंदू महान संगठन और गो सेवा दल के सदस्यों ने सफीदों रोड ओवरब्रिज के पास एक पिकअप को काबू किया है, जिसमें गो तस्करी के लिए दो गायों को ले जाया जा रहा था। उन्होंने पुलिस को इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


गो सेवा दल हरियाणा के संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि मंगलवार को उन्हें सूचना मिली थी कि सफीदों रोड बाईपास के पास दिल्ली नंबर की एक पिकअप में गो तस्करी के लिए गायों को ले जाया जा रहा है। इस पर जयति-जयति हिंदू महान संगठन और गो सेवा दल के सदस्य सफीदों बाईपास पर पहुंचे। सदस्यों ने पिकअप गाड़ी को काबू कर लिया। उन्होंने पिकअप चालक से गायों को ले जाने से संबंधित जानकारी मांगी तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। उन्होंने दोनों गायों को संभाला तो उनकी हालत काफी दयनीय हो चुकी थी। अतुल चौहान ने बताया कि पिकअप गाड़ी में गो तस्करी किए जाने की शिकायत पुलिस से कर दी गई है और मामला दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें