फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: झगड़ा कर रहे दंपती को बचाने गए युवक को पीटा

Thu, 28 Dec 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। बागड़ू कलां गांव में पत्नी के साथ मारपीट कर रहे मामले में बीच-बचाव करने गए व्यक्ति की पति ने पिटाई कर दी। मारपीट करने के बाद पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बागड़ू कलां निवासी बिजेंद्र ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 दिसंबर को वह अपने घर पर था। इस दौरान उसका पड़ोसी सुंदर अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौच कर मारपीट कर रहा था। उसने एतराज जताते हुए गालियां देने पर विरोध किया तो सुदंर ने उस पर डंडे से हमला कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें