09जेएनडी48 : उचाना में वीरेंद्र घोघड़िया के समर्थन में जमा हुए लोग, निर्दलीय चुनाव लड़ने का लिय
जींद। उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से नाराज वीरेंद्र घोघड़ियां तथा दिलबाग संडील ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। दिलबाग संडील 11 सितंबर को नामांकन करेंगे, जबकि वीरेंद्र घोघड़ियां 12 सितंबर को। इससे पहले वह उचाना अनाजमंडी में आसपास के गांवों के लोगों की पंचायत करेंगे। यहीं से नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे।
रविवार रात को कांग्रेस ने उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को टिकट दे दिया। इससे नाराज कुछ कांग्रेसी नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। उचाना में सोमवार को कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार एवं मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र घोघड़ियां के समर्थकों की बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। 12 सितंबर को पहले अनाजमंडी में पंचायत होगी। उसके बाद नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे।
घोघड़िया ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसी व्यक्ति को टिकट दिया है, जिसने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के विरोध में वोट डलवाए। उन्होंने बिना नाम लिए आरोप लगाए कि पहले भी यह लोग कांग्रेस को नुकसान पहुंचा चुके हैं। दिलबाग संडील ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और 11 सितंबर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने का निर्णय लिया।
09जेएनडी48 : उचाना में वीरेंद्र घोघड़िया के समर्थन में जमा हुए लोग, निर्दलीय चुनाव लड़ने का लिय