जींद में नरवाना के गुरथली गांव मे जोहड़ में खेलते समय तीन दोस्त डूब गए जिनमें से दो की मौत हो गई। एक को गंभीर हालत में अग्रोहा रेफर कर दिया गया। नरवाना के गांव गुरथली में मनरेगा के तहत खुदाई का काम चल रहा था। बरसात के कारण उसमें पानी भर गया। गांव के तीन दोस्त वहीं खेल रहे थी और तालाब में डूब गए। ग्रामीणों ने उनको तालाब से निकाला और अस्पताल लाया गया जहां 10 वर्षीय लवप्रीत और राणा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सात साल के हरनाम को अग्रोहा इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।