फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रकों से गेहूं की बोरियां चोरी करते दो पकड़े

Thu, 24 Apr 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की नई अनाजमंडी के बाहर धर्मकांटों पर वजन करवाने के लिए खड़े ट्रकों से गेहूं की बोरियां चोरी करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों आरोपी ट्रक से गेहूं के कट्टे उतारकर साथ में खड़े किए ऑटो में डाल रहे थे। घटना के दौरान ट्रक चालक ने दोनों को बुधवार सुबह मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद चोरी के दोनों आरोपियों को मंडी के आढ़तियों के हवाले किया। मौके पर मिले ऑटो में गेहूं के 15 कट्टे भी मिले। इनमें से एक आदमी ऑटो चालक है, दूसरा मंडी में लेबर का काम करता है। जोकि 14 व 15 नंबर दुकान पर काम करता है। यह दोनों लगातार पिछले कई दिन से यही काम कर रहे हैं। आढ़तियों ने बताया कि आरोपियों ने दूसरी गाड़ियों से भी लगभग 25 से 30 कट्टे सुबह लगभग 4:30 बजे उतारे हैं। इस मामले में रोहतक रोड पुलिस चौकी को भी शिकायत दी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें