फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लजवाना कलां के पास आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, तीन गंभीर

विज्ञापन
4 जुलाना 01: लजवाना कलां गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त कारें।
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के लजवाना कलां गांव के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए और वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
लजवाना कलां निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ कार में सवार होकर राधा स्वामी दनौद आश्रम जा रहे थे। कार में छह लोग सवार थे। गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर पहुंचने पर सामने से तेज गति से आ रही दूसरी कार ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कारों से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

हादसे में विनोद की पत्नी रेशू और उनकी मां भतेरी और उनके पिता सतबीर घायल हुए हैं। तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि विनोद की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें