फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हौद में डूबे दो सगे भाई, दोनों की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 02 Dec 2025 10:35 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

हौद में गिरने के करीब 10 मिनट बाद दोनों भाइयों को हौद से निकाला गया। दोनों को तुरंत नागरिक अस्पताल ले गया, यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डूबने से दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटकड़ गांव में एक खेत में बने हौद में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों सत्यम (9) और ऋतिक (6) की मौत हो गई। दोनों के पिता संतु कुमार करीब चार साल पहले बिहार से काम की तलाश में परिवार के साथ खटकड़ गांव आए थे। दो बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गांव छपरामेघ निवासी संतु कुमार गांव के पास लगाए बाग में मजदूरी करते हैं। सोमवार शाम को संतु अपनी पत्नी बबीता अपनी दो बेटियों के साथ बाग में काम कर रहे थे। सत्यम और ऋतिक पास में बने हौद के नजदीक खेल रहे थे। अचानक दोनों खेलते-खेलते हौद में जा गिरे।

हौद में गिरने के करीब 10 मिनट बाद जब उन्होंने सत्यम व ऋतिक को ढूंढा तो दोनों हौद में पड़े मिले। वह दोनों को निकालकर तुरंत नागरिक अस्पताल ले गया, यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बिहार निवासी संतु कुमार खटकड़ गांव में एक फार्म पर करीब चार साल से काम कर रहे हैं। वह परिवार के साथ फार्म पर ही रहते हैं। उनके दो बेटों की हौद में गिरने से डूबने के कारण मौत हो गई। इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। -सुखविंदर सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस थाना उचाना।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें