फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 12 ग्राम हेरोइन के साथ दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
02जेएनडी03: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
जींद। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ नरवाना टीम ने दो भाइयों को 12 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सोनू व रवि सफीदों की तारावती कॉलोनी के निवासी हैं। सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने नशा तस्करी की सूचना पर बड़नपुर रोड पर नाकाबंदी कर दो संदिग्धों को काबू किया। तलाशी लेने पर उनके पास से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर नरवाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें