02जेएनडी21:धरने पर बैठे फायर कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
नरवाना। दमकल कर्मचारियों का धरना शनिवार को लगातार 25वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन तेज करते हुए क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। धरने की अध्यक्षता डीओ सुरेश कुमार ने की जबकि मंच संचालन ब्लॉक नरवाना प्रधान राजा सिंह गुरथली ने किया। दमकल कर्मचारी एफएम प्रवीन कुमार और एफएम रामनिवास क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। धरने में डीओ सुभाष चंद, एफएम जयभगवान, एफओ प्रवीन कुमार, वीरेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।