फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, शामली के पशु व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना क्षेत्र के ढाकल गांव के पास सोमवार रात सिरसा ब्रांच नहर के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना निवासी 20 वर्षीय पशु व्यापारी मोहम्मद अकबर की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सदर थाना नरवाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात बाइक चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
मृतक के मौसेरे भाई इस्लाम ने दर्ज एफआईआर में बताया कि वह और अकबर चार साल से पशु खरीदने-बेचने का काम करते थे। दोनों ने ढाकल गांव में किराये का मकान लेकर पशु डेयरी भी खोल रखी थी।
विज्ञापन

27 अक्तूबर की रात अकबर बाइक पर किसी काम से गांव से बाहर गया था। जब वह सिरसा ब्रांच नहर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अकबर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर वह और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अकबर को तुरंत नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था अकबर
मौसेरे भाई इस्लाम ने बताया कि अकबर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके पिता की करीब पांच साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार में अब बुजुर्ग मां और छोटा भाई हैं। अकबर ही परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी संभाल रहा था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें