जींद। अर्बन इस्टेट तथा गुरुद्वारा कॉलोनी में बाइक सवार दो युवकों ने निजी स्कूल अध्यापिका व गली में झाडू लगा रही महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। वारदात के दौरान बाइक चालक ने हेलमेट लगाया हुआ था, जबकि पीछे बैठा युवक कपड़े से मुंह को ढके हुए था।
अर्बन इस्टेट निवासी मोहनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सुधा निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। स्कूल से लौटने के बाद उसकी पत्नी अपनी स्कूटी को खड़ा कर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसकी पत्नी के पास पहुंचे और झपट्टा मारकर 2 तोले सोने की चेन तोड़कर भाग गए। इसके अलावा दूसरी वारदात में गुरुद्वारा काॅलोनी में गली में झाड़ू लगा रही राजकला की सोने की चेन तोड़कर बाइक सवार भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद