फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीपीपी में अधिक आय के चलते 5132 परिवारों के राशन कार्ड काटे

Sat, 08 Apr 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में अधिक आय के चलते 5132 परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड काट दिए हैं। इससे पहले दिसंबर 2022 में भी 38682 परिवारों के राशन कार्ड काटे गए थे। क्रीड की ओर से यह आंकड़े खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को भेजे गए हैं। इन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से ज्यादा होने के बावजूद राशन का लाभ ले रहे थे। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय के हिसाब से राशन कार्ड बनाने पर राशन कार्डों की संख्या अब 168289 हो गई।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से नवंबर 2022 में राशन कार्डों को पीपीपी से जोड़ने का काम किया था। इसके बाद दिसंबर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 38682 राशन कार्ड काटने की सूची जारी की थी, इसके विपरीत नए 56060 लोगों के बीपीएल कार्ड बने थे। विभाग ने अन्य प्राथमिक घरेलू (ओपीएच) राशन कार्डों को खत्म कर इनको बीपीएल में शामिल किया था। इसके बाद हर माह में कुछ लोगों के राशन कार्ड कटे तो कुछ नए लोगों के राशन कार्ड बनाए गए। इसके अलावा ओपीएच के कुछ राशन कार्डों को खत्म कर दिया गया। प्रधानमंत्री की तरफ से मिलने वाले राशन को बंद कर दिया गया। हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत चावल 3 रुपये प्रति किलोग्राम, गेहूं दो रुपये प्रति किलोग्राम व बाजरा एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से लाभार्थियों को वितरण किया जा रहा था। अब केंद्र सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी राशन निशुल्क दिया जाएगा। इस योजना में शामिल पात्र परिवारों/लाभार्थियों को अब राशन डिपों में गेहंू निशुल्क वितरित की जाएगी।

पीपीपी के आधार पर बने राशन कार्ड
इस बार पीपीपी के आधार पर जिन परिवारों की आमदनी 1.80 लाख से ज्यादा मिली है। उनके राशन कार्ड काटे गए हैं। इसके विपरीत जनवरी माह में 4586, फरवरी में 5098, मार्च में 388 लोगों के नए बीपीएल राशन कार्ड बने थे, अब मार्च की सूची मिली है। इसमें 5132 परिवारों के राशन कार्ड काटे गए हैं। इनकी पीपीपी में आमदनी ज्यादा होना ही कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें