घिमाना गांव के पास बुधवार शाम को हुए सड़क हादसे में बीबीपुर निवासी मनजीत और परमीत की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई जगदीप ने बताया कि 21 वर्षीय मनजीत पानीपत में फ्लैक्स बनाने का काम करता था। बुधवार शाम को लगभग पांच बजे मनजीत अपने दोस्त 20 वर्षीय परमीत को जींद तक छोड़ने के लिए बाइक लेकर बुलाया हुआ था, ताकि व पानीपत जा सके। इस दौरान जब वह जींद जा रहा था तो घिमाना गांव से लगभग दो किलोमीटर दूरी पर पहुंचे पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि वीरवार को परिजनों के बयान दर्ज कर फरार ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने और फरार होने के आरोप में मामला दर्ज किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।