फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अंबरसर स्कूल से दो बैटरी और अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना क्षेत्र के गांव अंबरसर के राजकीय प्राथमिक स्कूल से अज्ञात लोग इन्वर्टर की दो बैटरी चोरी कर ले गए। गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुख्याध्यापक शमशेर सिंह ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 23 अगस्त को स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी कमरों को अच्छी तरह से बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन सुबह आए तो देखा कि एक कमरे का ताला टूटा हुआ था। सामान चैक किया तो इन्वर्टर की दो बैटरी और अन्य सामान नहीं था। जांच अधिकारी गुरुनायब सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें