फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तालाब में डूबने से ढाई वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
27जेएनडी34-सर्बिन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। उपमंडल के गांव सरनाखेड़ी में वीरवार को गांव के तालाब में डूबने से ढाई वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वीरवार को सरनाखेड़ी निवासी साहिल का ढाई साल का बेटा सर्बिन घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। गली के पास ही पानी का तालाब है। खेलते-खेलते सर्बिन तालाब के पास पहुंच गया और उसमे गिरकर डूब गया। बाद में ग्रामीणों ने बच्चे को तालाब में उतराता देखा तो उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता साहिल ने बताया कि गांव में बने तालाब की चारदीवारी नहीं हुई है। इस कारण यह हादसा हुआ है। तालाब के पास कई मकान बने हुए हैं। परिजनों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। यदि प्रशासन ने तालाब की चारदीवारी का निर्माण करवा दिया होता तो बच्चे की जान नहीं जाती। प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

27जेएनडी34-सर्बिन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें