फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली उपकरण चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, 16 वारदात कबूली

Tue, 24 Sep 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी13: पुलिस गिरफ्त में चोरी करने के आरोपी, कब्जे से सामान किया बरामद। पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
उचाना। किसानों खेत में लगी बिजली की मोटर, कमरों से इन्वर्टर-बैटरी, केबल और अन्य सामान चोरी करने के दो आरोपियों को उचाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव दनौदा कलां निवासी साहिल और कौथ कलां निवासी सुमित के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में चोरी की 16 वारदात कबूल ली है। आरोपियों से चोरी का का सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


उचाना थाना के उप निरीक्षक चंद्रपाल ने बताया कि 18 सितंबर को मखंड गांव के किसान राकेश ने शिकायत दी थी कि उनके खेत में बने कमरे से इन्वर्टर-बैटरी, मोनो ब्लॉक मोटर चोरी हो गई है। इसके अलावा भी थाना क्षेत्र के अन्य गांवों के किसानों ने भी केबल, इन्वर्टर-बैटरी समेत अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दी थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर साहिल और सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने उचाना व आसपास के क्षेत्रों से 16 किसानों के बिजली उपकरण चोरी करने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों से अदालत के आदेश पर जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें