08जेएनडी45: गाड़ी से बैटरी चोरी करने के पकड़े गए दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत पुलिस प्रश
सफीदों। गाड़ी से बैटरी चोरी करने के दो आरोपियों को शहर थाना सफीदों की ने टीम ने काबू किया है। आरोपियों ने एक जुलाई को सफीदों के वार्ड तीन में खड़ी गाड़ी की बैटरी चोरी की थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खेड़ा खेमावती निवासी संदीप व सफीदों की रविदास बस्ती निवासी नवीन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि 01 जुलाई को सफीदों के वार्ड तीन निवासी संजय कुमार ने दी शिकायत में बताया था कि उनके घर के बाहर खड़े टैंपो से अज्ञात लोगों ने बैटरी चोरी की है। बाद में पुलिस जांच में पकड़े गए दोनों आरोपियों का नाम सामने आया। आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
08जेएनडी45: गाड़ी से बैटरी चोरी करने के पकड़े गए दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत पुलिस प्रश