07जेएनडी40-पुलिस गिरफ्त में छीना झपटी करने के दोनों आरोपी। संवाद
नरवाना। सीआईए स्टाफ ने नरवाना क्षेत्र में छीना झपटी करने वाले एक गिरोह को काबू किया है। आरोपियों ने छीना-झपटी की अन्य वारदातें करना भी कबूल की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के बुढलाडा के संदीप और राजनदीप के रूप में हुई है।
डीएसपी नरवाना अमित कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि नरवाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो चेन स्नेचरों को काबू किया है। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने नरवाना क्षेत्र में पांच वारदातों का अंजाम दिया गया है। छह नवंबर 2023 को भी वारदात करने आए थे, जिनको मौके पर ही काबू कर लिया गया। दोनो पकड़े गए आरोपी बुढलाडा पंजाब के रहने वाले हैं। इससे पहले भी लूट और छीना झपटी की वारदातों में शामिल रहें हैं। इन आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जिला जींद की पांच वारदात के अलावा टोहाना में दो, जाखल की एक, जालंधर में एक और बठिंडा की एक वारदात करना कबूल किया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।