फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आढ़तियों ने हड़ताल कर जताया रोष, ड्राइवर को पीटने लगाए आरोप

Wed, 08 Nov 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी44: एसडीएम मनीष कुमार फोगाट से बातचीत करते हुए आढती। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। नई अनाज मंडी में प्राइवेट गाड़ी के ड्राइवर को पीटने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में मंगलवार को कच्चा व पक्का आढ़ती एसोसिएशन व किसानों द्वारा मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने रोष प्रकट किया। करीब एक घंटा गहमा-गहमी रही। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष फोगाट व सिटी थाना पर प्रभारी ईश्वर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और आढ़तियों की समस्या को सुना।
विज्ञापन

पक्का आढ़त एसोसिएशन के पदाधिकारी में सुभाष जैन, दीपक मित्तल, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण गोपाल मित्तल आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि रात को नई अनाज मंडी में धान को लेने के लिए एक प्राइवेट गाड़ी आई हुई थी। इसके ट्रक चालक के साथ सफीदों की भाईचारा ट्रक यूनियन के कुछ सदस्य मारपीट की गई व आढ़तियों को धमकी दी गई। जोकि अक्सर उन्हें धमकी देते रहते हैं। जिस कारण किसी भी प्राइवेट गाड़ी को मंडी में आने से रोकते है। इनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।
आढ़तियों द्वारा एक लिखित शिकायत ट्रक यूनियन के कुुछ सदस्यों के खिलाफ एसडीएम के समक्ष शिकायत दी। बता दें कि तथाकथित ट्रक यूनियन के कुछ ट्रक ऑपरेटर्स की यहां के आढ़तियों के साथ बैठक एसडीएम के समक्ष पिछले सप्ताह हुई थी जिसमे यह तय हुआ था कि स्थानीय लोगों के पास जरूरत अनुसार ट्रक उपलब्ध नहीं होते हैं तो बाहर से ट्रक मंगाकर काम चलाया जाएगा। लेकिन अब आढ़तियों का आरोप है कि स्थानीय ट्रक वाले बाहर से आए ट्रकों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। इसी को लेकर विवाद है।
विज्ञापन

एसडीएम मनीष फोगाट ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। आढ़तियों को समझाकर हड़ताल को बंद करवाया दिया गया था। जोकि आढ़तियों ने लिखित शिकायत दी है। उसमें सिटी थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें